सीतापुर: शेरपुर गांव में बीते पांच माह से हैंडपंप खराब, ग्रामीण परेशान, प्रधान से लेकर अधिकारियों ने नहीं की सुनवाई
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बीते 5 माह से हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीण परेशान है। मामले में ग्रामीणों के द्वारा गांव के प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार गुहार लगाई है। लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की और आज भी हैंडपंप खराब है। मामले में सुनवाई ना होने पर लोगों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।