सीतापुर: हर गांव में सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के हरगांव कस्बे में सड़क पर तेज रफ़्तार ऑटो और एक बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए स्थानिय लोगों की मदद से हरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गंभीर अवस्था के चलते बेहतर उपचार हेतु एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत नाजुक बताई गई है।