सीतापुर: हाता कप्तान में गाली देने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के हाता कप्तान इलाके में रहने वाले दो पक्षों में गाली देने पर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए व्यक्ति को उपचार हेतु साथियों के द्वारा सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस की तहकीकात जारी है।