सीतापुर: बरई जलालपुर के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के बरई जलालपुर के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गंभीर अवस्था के चलते बुजुर्ग घायल को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई गई है।