सीतापुर: कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, लखीमपुर जनपद में तैनात PO डूडा की हुई मौत, एक व्यक्ति घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार में सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हुए थे। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाए गया था, जहां से डॉक्टर ने लखीमपुर ट्रामा सेंटर पर कर दिया था। बताया जा रहा है कार में सवार लखीमपुर जनपद में तैनात PO डूडा की मौत हो गई,वहीं एक व्यक्ति का उपचार जारी है।