सीतापुर: सदर इलाके में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को नकाबपोश बदमाशों ने हसिया से तोड़ा, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली देहात क्षेत्र के सदर इलाके में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को नकाबपोश बदमाशों के द्वारा हसिया की मदद से तोड़ा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है इलाके में रहने वाले सेठी विनायक नाम के व्यक्ति ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था लेकिन नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की रात को यह कैमरा तोड़ दिया है।