Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Bihar news : दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या, श्मशान से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत रुलही सरेह से पुलिस ने बुधवार रात एक विवाहिता का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतका की पहचान रुलही वार्ड-3 निवासी श्याम यादव की पत्नी पुष्पा देवी (25) वर्षीय के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जल्दबाजी में जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रुलही सरेह स्थित श्मशान से अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी ईश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व श्याम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही भैंस खरीदने के लिए लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि पुष्पा गर्भवती थी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई, फिर मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से अधजला शव बरामद कराया। पुष्पा तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।#WestChamparan #Majhaulia #DowryDeath #PregnantWoman #CrimeNews #BiharNews #Bettiah #GMCHBettiah #JusticeForPushpaDevi #WomenSafety #DomesticViolence #DowryHarassment #PoliceInvestigation #BreakingNews #BiharCrime #IndiaNews #MurderCase #MajhauliaPolice #WestChamparanNews #LatestNews

MORE NEWS

Bihar news : नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 46.900 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इनरवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब एक बजे इनरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल सीमा से गांजे की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सकरौल छठिया घाट के समीप घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की गतिविधि देखकर तस्कर तीन वॉटरप्रूफ बंडलों में पैक गांजे की खेप मौके पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों बंडलों को जब्त कर थाना लाया। जांच में बरामद गांजे का कुल वजन 46.900 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरौल छठिया घाट के समीप कार्रवाई करते हुए 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।#IndoNepalBorder #GanjaSeized #DrugSmuggling #WestChamparan #BiharPolice #InarwaPolice #BorderSecurity #CrimeNews #NDPSAct #PoliceAction #NepalBorder #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Jul 11, 2026

Bihar news : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां VTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, जेसीबी में लगाई आग; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व  के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र अंतर्गत ठाड़ी गांव के समीप धनहिया में  वन विभाग की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हिंसक झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई में लगी एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। घटना में वन विभाग और स्थानीय लोगों सहित करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार वन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा वन विभाग की टीम का घेराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीपीओ निहार भूषण तथा एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल और वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Bagaha #WestChamparan #ValmikiTigerReserve #VTR #Valmikinagar #ForestDepartment #EncroachmentDrive #BiharNews #BreakingNews #Police #SSB #JCB #LawAndOrder #IndiaNews

Bihar news : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां VTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, जेसीबी में लगाई आग; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र अंतर्गत ठाड़ी गांव के समीप धनहिया में वन विभाग की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हिंसक झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई में लगी एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। घटना में वन विभाग और स्थानीय लोगों सहित करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार वन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा वन विभाग की टीम का घेराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीपीओ निहार भूषण तथा एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल और वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। #Bagaha #WestChamparan #ValmikiTigerReserve #VTR #Valmikinagar #ForestDepartment #EncroachmentDrive #BiharNews #BreakingNews #Police #SSB #JCB #LawAndOrder #IndiaNews

Bettiah, West Champaran | Jul 11, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम

भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम

Bettiah, West Champaran | Jul 10, 2026

Bihar news : दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या, श्मशान से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत रुलही सरेह से पुलिस ने बुधवार रात एक विवाहिता का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतका की पहचान रुलही वार्ड-3 निवासी श्याम यादव की पत्नी पुष्पा देवी (25) वर्षीय के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जल्दबाजी में जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रुलही सरेह स्थित श्मशान से अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी ईश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व श्याम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही भैंस खरीदने के लिए लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि पुष्पा गर्भवती थी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई, फिर मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से अधजला शव बरामद कराया। पुष्पा तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।#WestChamparan #Majhaulia #DowryDeath #PregnantWoman #CrimeNews #BiharNews #Bettiah #GMCHBettiah #JusticeForPushpaDevi #WomenSafety #DomesticViolence #DowryHarassment #PoliceInvestigation #BreakingNews #BiharCrime #IndiaNews #MurderCase #MajhauliaPolice #WestChamparanNews #LatestNews - Bettiah News