सासनी: कोतवाली सासनी साइबर क्राइम पुलिस टीम ने UPI के माध्यम से गलत खाते में गए ₹10,000 की धनराशि को कराया वापस
Sasni, Hathras | Oct 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली पर गांव लोहर्रा निवासी शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि आवेदक के खाते से UPI के माध्यम से गलत नम्बर पर दस हजार रुपये चले गये थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सासनी कोतवाली साइबर क्राइम पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता की 10 हजार रुपए की धनराशि को वापस कराया है।