मिर्ज़ापुर: अकोढ़ी गांव की महिला को दबंगों ने पीटकर किया घायल, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव की महिला ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर दुकान पर सिगरेट न रखने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि 14 मार्च की दोपहर 12:30 बजे के करीब सिगरेट लेने आए दबंग ने सिगरेट मांगा। जब महिला ने कहा कि दुकान पर सिगरेट नहीं बेचा जाता है तब वह मारने पीटने लगे।