मिर्ज़ापुर: जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 3 से ₹1,20,000 अनुमानित कीमत के 6 मोबाइल के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से 120000 रुपए कीमत की 6 मोबाइल के साथ एक शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम 6:00 बजे चक्रमण के दौरान आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ा गया शातिर चोर ओमप्रकाश चौहान पुत्र हवलदार निवासी बड़ौना थाना औराई जनपद भदोही का रहने वाला है।