मिर्ज़ापुर: तुलसी तलिया अटल चौक निवासी युवक पर विपक्षियों ने लाठी डंडे और सरिया से हमला कर किया लहूलुहान
विंध्याचल थाना क्षेत्र की तुलसी तलिया अटल चौक निवासी राकेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव पर विपक्षियों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर लहूलुहान कर दिया। विंध्याचल कोतवाली में राकेश ने तहरीर देकर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई करने की गुहार लगाई है।