हसनपुर: आदमपुर में दो दिन से लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे परिवार के लोग
आदमपुर। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते एक किसान का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद परिवार के लोग मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।