वृद्धजन एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोेजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेवा मेरा योगदान गतिविधि अंतर्गत प्रेरणा वृद्धाश्रम में वृद्धजन एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पर आश्रम के संचालक श्री धर्मेन्द्र शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर रघुवंशी एवं श्री सौरभ सिंह राय, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह आदि मौजूद रहें। इस अवसर पर युवाओं द्वारा बुजुर्गो से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साथ समय बिताया तथा उपहार प्रदान किये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026