सीएलएफ आवदा की वार्षिक आमसभा संपन्न
-----
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपरिषद बडौदा की अध्यक्ष श्रीमती भरोसी बाई सुमन के विशिष्ठ आतिथ्य में अन्नपूर्णा संकुल स्तरीय संगठन आवदा की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनआरएलएम के श्री अनुज विजयवर्गीय, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदीप सिंह तोमर सहित ग्राम संगठन के पदाधिकारी और सीएलएफ के सदस्य उपस्थित रहें।
वार्षिक आमसभा की कार्यवाही के दौरान किये जा रहे कार्यो की प्रगति, वार्षिक लेखा आय- व्यय प्राप्ति-भुगतान संपत्ति-दायित्व की समीक्षा पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अंकेक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा एवं अनुमोदन, लाभांश विवरण, आरक्षित पूंजी का विनियोग एवं उपयोग की समीक्षा की समीक्षा के साथ ही प्राकृतिक खेती को बढाने एवं पशुपालन को बढावा देने के कार्य संचालित करने के संबंध में कार्य योजना तैयार की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur