सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
पीएम स्वनिधि, लाडली लक्ष्मी योजना, आवास योजना में लाभ का वितरण
7 समूहों को मिली 5-5 लाख रूपये की सीसीएल राशि
संत रविदास स्वरोजगार योजना में 10 लाख रूपये की ऋण राशि का वितरण
आयुष्मान योजना में मिल रहा 5 लाख रूपये तक उपचार का लाभ-श्री भूषण
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चंबल कॉलोनी परिसर श्योपुर में आयोजित सेवा सेतु शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम योजना लागू की गई है, जिसके माध्यम से सालाना 5 लाख रूपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। इस योजना का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है।
नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में डूडा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री ओम राठौर, रेडक्रॉस सचिव श्री दिनेश दुबोलिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, पार्षद श्रीमती नाथी बाई, सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव, श्रीमती सपना गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है, लाडली बहना योजना में 1500 रूपये की राशि हर माह दी जा रही है, इसी प्रकार पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि में किसानों को राशि प्रदान की जा रही है। मैधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किये जा रहे है तथा उच्च शिक्षा के लिए फीस की प्रतिपूर्ति की जा रही है। उद्योग एवं स्वरोजगार के लिए ऋण आदि प्रदान कर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री कैलाश नारायण गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य है कि श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है, जिन्होंने सभी वर्गो के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जनकल्याण के कार्य सतत् रूप से जारी है, उपचार के साथ ही दवाईयों एवं स्वास्थ्य परीक्षण की जांच निशुल्क की जा रही है। इसके अलावा आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम किसान सम्मान निधि, लाडली बहना आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण राशि प्रदाय की जा रही है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअली रूप से संबोधित किया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आदित्य चौहान तथा आभार प्रदर्शन सीएमओ श्री जाटव द्वारा किया गया।
पीएम स्वनिधि, लाडली लक्ष्मी योजना, आवास योजना में लाभ का वितरण
सेवा सेतु शिविर के दौरान नगरपालिका द्वारा पीएम स्वनिधि के तहत श्री संतोष वैष्णव, श्री धनराज सुमन, श्री मोहम्मद लईक, श्रीमती चांदनी बानो, श्रीमती सावित्री जंगम को 25-25 हजार तथा श्री मोहम्मद आमिल, श्री खुशनसीम को 50-50 हजार, सुश्री पायल गौतम को 15 हजार की ऋण राशि के चैक प्रदाय किये गये। इस अवसर पर बालिका दीक्षा शर्मा को लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित करते हुए माता श्रीमती ज्योति शर्मा 1 लाख 43 हजार रूपये की राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत हितग्राही श्रीमती शबेनुर बानो, श्रीमती रोनक बानो, श्रीमती शमरीन, श्रीमती अफसरा, श्रीमती रजनी सुमन, श्रीमती सुनीता सुमन, श्रीमती मंजू सुमन को द्वितीय किस्त की राशि प्रदाय की गई।
7 समूहों को मिली 5-5 लाख रूपये की सीसीएल राशि
कार्यक्रम के दौरान एनयूएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह प्रगति, अमरदीप, सुदामा, कन्या, क्षत्रीय, माही एवं कर्म एसएचजी को 5-5 लाख रूपये की सीसीएल राशि का वितरण किया गया।
संत रविदास स्वरोजगार योजना में 10 लाख रूपये की ऋण राशि का वितरण
इस अवसर पर श्री रोहित सोलंकी को अंत्यवसायी सहकारी समिति के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत 10 लाख रूपये की ऋण राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर हितग्राही श्री रोहित सोलंकी ने बताया कि ऋण राशि प्राप्त होने पर उसके द्वारा सीट कवर निर्माण का कार्य किया जायेगा।
नुक्कड नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाये जा रहे मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत सेवा सेतु शिविर के दौरान नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आस्था कला नाट्य मंच ग्वालियर के कलाकारो द्वारा प्रेरणा गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा नाट्य मंचन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर नशामुक्ति का संकल्प भी लिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur