मुरैना: हाईवे हादसे के बाद कार से 41 लाख की नकदी और पिस्टल बरामद, बड़े मामले से जुड़े होने का शक।
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार हुंडई i20 कार पीछे चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर घायल हुए, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 41 लाख 21 हजार 300 रुपये नकद, 32 बोर की पिस्टल, दो राउंड, रेती और संगीन बरामद हुई।
घायलों द्वारा पुलिस को गलत पता बताए जाने और मोबाइल पर आए परिजनों के कॉल से भोपाल निवासी होने की जानकारी सामने आई। हथियारों और नकदी की बरामदगी के बाद पुलिस को किसी बड़ी वारदात से जुड़े होने का शक है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के मुताबिक, मामला संदिग्ध है। पुलिस टीम ग्वालियर पहुंचकर घायलों के होश में आने के बाद पूछताछ करेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।