पोरसा में CEO और ग्रामीण के बीच बहस, गोली चलने की धमकी का वीडियो वायरल!
मुरैना के ग्राम पंचायत नंद का पुरा में जलभराव की समस्या को लेकर जनपद CEO सुनीता शर्मा और ग्रामीण के बीच विवाद हो गया। पानी निकासी के लिए निजी जमीन से नाला निकालने के मुद्दे पर ग्रामीण ने कथित तौर पर कहा, "मैडम, नाला यहां से नहीं निकलेगा, नहीं तो गोलियां चलेंगी।" घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। 18 सितंबर को कलेक्टर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान यह विवाद हुआ। CEO का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।