हरसूद: विजयादशमी के उपलक्ष्य में नया हरसूद छनेरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का निकला पथ संचलन
Harsud, Khandwa | Oct 26, 2026 सोमवार को विजयादशमी के उपलक्ष्य में नया हरसूद छनेरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। पथ संचलन सोमवार शाम 4:30 बजे के लगभग स्टेडियम ग्राउंड नया हरसूद से प्रारंभ हुआ जो महाराणा प्रताप चौक, श्री राम चौराहा, फीलगुड चौराहा, भगवान परशुराम चौराहा, घोसी मोहल्ला चौराहा, भैरव चौक होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचा। जहां पर पथ संचलन का समापन हुआ।