नीम चक बथानी: नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय में नामांकन के अंतिम दिन दो पंचायतों से 46 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा
नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को बथानी और सरेन पंचायत में प्रत्याशियों की भीड़ देखी गई। बथानी पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा सदस्य पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सरेन पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 3 और सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। इसकी जानकारी बीडीओ ने दी