पातेपुर: राजस्व कर्मचारी के बाद पातेपुर में पंचायत सचिव भी हड़ताल पर, कार्य ठप, लोग परेशान
पातेपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी पिछले लगभग 60 दिनों से हड़ताल पर है। वहीं अपनी मांगो के समर्थन में पंचायत सचिव के हड़ताल पर जाने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। शनिवार की शाम 4 बजे लोगों ने बताया कि सरकार की ढुलमुल रवैए के कारण कर्मी हड़ताल पर चले गए है। इससे लोगों को जमीन संबंधी कार्य के साथ अन्य पंचायत के विकास का कार्य भी पूरी तरह ठप हो गया है।