गोरखपुर: गोरखपुर जिले में 20 दिन तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान खोज जाएंगे संभावित मरीज सीएमओ ने दी जानकारी
गोरखपुर जिले में 11 विभाग आपस में समन्वय बनाकर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने अपने कार्यालय परिसर से शपथ दिलाकर किया। उन्होंने जन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 20 दिन का दस्तक अभियान भी चलेगा।