गोरखपुर: गोरखपुर जर्नालिस्ट प्रेस क्लब में सैंथवार महासभा ने लोकसभा चुनाव में समुदाय के व्यक्ति उम्मीदवार बनाने की उठाई मांग
गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर एक भी सैंथवार समुदाय के व्यक्ति को किसी भी पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से सैंथवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह ने गोरखपुर जर्नालिस्ट प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करके विरोध जताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से मांग किया कि देवरिया लोकसभा सीट से सैंथवार समुदाय के व्यक्ति को टिकट दें।