गोरखपुर: फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने वाले तीन आरोपियों को कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
कैंट पुलिस ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज पर जमीन अपने नाम कराने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राधा शर्मा, कलावती देवी और झिंगुरी गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जंगल तुलसीराम बिछिया निवासी बृजेश कुमार मौर्य ने मार्च 2021 में कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।