गोरखपुर: बढ़गो इलाके में बिजली का जर्जर पोल टूटकर खेत में गिरा, गेहूं की फसल जलकर हुई राख
थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 बढगो में बिजली पोल गिरने से एक बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हुई। बताया जा रहा है कि बिजली पोल बहुत जर्जर हो गया था। पोल लोहे का था, जो नीचे सड़ा हुआ था। आज दोपहर में यह पोल टूट कर पास के गेहूं के खेत में गिर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।