सामरी कुसमी: नन्हें कदमों के साथ गूंजा शिक्षा का उत्सव, स्कूलों में दिखा उल्लास
कुसमी सामरी मंगलवार विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।