भभुआ: भभुआ के आयुष कुमार मौर्य ने नीट में क्वालीफाई कर कैमूर का नाम किया रोशन
Bhabua, Kaimur | Jun 17, 2025 भभुआ के आयुष कुमार मौर्य ने नीट में क्वालीफाई कर कैमूर का नाम रौशन किया है। आज मंगलवार को आयुष कुमार मौर्य ने 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पूरे भारत में 1062 वां रैंक प्राप्त किया है। जो दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र आयुष मौर्य बताया जाता है। जो वर्तमान भभुआ वार्ड 5 में रहकर अपना पढ़ाई करता था।