भभुआ: जिले में पदस्थापित सिपाही अमलेश कुमार के असामयिक निधन पर पुलिस परिवार ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
Bhabua, Kaimur | Jun 17, 2025 मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले में पदस्थापित सिपाही अमलेश कुमार की असामयिक निधन पर समस्त पुलिस परिवार की ओर से पुलिस लाइन में मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कैमूर पुलिस ने बताया कि दुख की घड़ी में पुलिस परिवार स्वर्गीय अमलेश कुमार के परिजनों के साथ खड़ा है। जो जमुई जिले के निवासी थे।