भिवानी: आयुष विभाग ने शहर के टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ किया।
आयुष योग सहायक कविता ने सैकड़ों विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। जिला आयुष अधिकारी डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शहरी युवाओं व गांव के हर घर को योग से जोड़ने के लिए हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है ताकि प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति तक योग को पहुंचाया जा सके।