भिवानी: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता भीम खेल स्टेडियम में नौ को जिला खेल अधिकारी धुरेन्द्र सिंह
हरियाणा खेल विभाग की योजना के अंतर्गत डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता स्थानीय भीम खेल स्टेडियम में नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। इच्छुक योग खिलाड़ी अधिक से अधिक भाग लें। जिला खेल अधिकारी धुरेन्द्र सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियागिताओं का आयोजन नौ फरवरी को भीम खेल स्टेडियम में होगी।