मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा; रुपयों के लेन-देन के विवाद में रची गई थी साजिश, दम्पत्ति गिरफ्तार
काशीपुर / ऊधमसिंह नगर
एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते मात्र 48 घंटे के भीतर चर्चित हरदीप सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और साक्ष्य छिपाने में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार भी बरामद कर ली है।