Public App Logo
Profile Picture

Speed News Uttarakhand

@speednewsuttarakhand
262Followers
1Following
Breaking: हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना, 6 लोगों की खोज बीन में जुटी टीम

बद्रीनाथ से वापस फाटा की तरफ हेलीकॉप्टर जा रहा था

विष्णु प्रयाग क्षेत्र की घटना बताई जा रही है,

जोशीमठ के पास चाई गांव के पास क्रैश होने की सूचना

मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना !!
*अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश*

➡️ *SSP महोदय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच*

➡️ *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।*

➡️ *रात्रि गश्त बढ़ाने,महिला एवं बाल अपराधों, नशा तस्करी, यातायात व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर थाना-चौकी प्रभारियों की तय की जवाबदेही।*

*➡️ बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही करने तथा रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनना अनिवार्य ।*

*➡️ दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों को पर  सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पूर्व से स्थापित कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु भी किया निर्देशित*

🛑 आज दिनांक 30.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद में घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ-साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, पुलिसिंग में पारदर्शिता एवं प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*01. सर्किल प्रभारियों की भी तय होगी जवाबदेही— थानों एवं चौकियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश*
➡️ एसएसपी द्वारा सर्वप्रथम सभी सर्किल प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों एवं चौकियों की नियमित चेकिंग एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। थाना एवं चौकी स्तर पर संचालित पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, गश्त, चेकिंग एवं जनशिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*02. आगामी त्योहारों पर सुरक्षा का मजबूत पहरा— बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पुलिस की मुस्तैदी*
➡️ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं पटाखा बाजारों में अग्निसुरक्षा तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने, नियमित पैदल गश्त एवं मोबाइल गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने को कहा गया।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूर्ण रूप से मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए।

*03. अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त होगी प्रभावी— संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर CCTV की निगरानी*
➡️ एसएसपी द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में रात्रि गश्त बढ़ाने एवं नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पूर्व से स्थापित कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

सभी संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों को लाइव कराने तथा उनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सके।

*04. नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई— जनपद का माहौल खराब करने वालों को नहीं मिलेगी छूट*
➡️ जनपद में अवैध नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियारों के कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों एवं कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले व्यक्तियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*05. महिला एवं बाल सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं— शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर दिलाएं सुरक्षा का भरोसा*
➡️ महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करने एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर उन्हें सुरक्षित वातावरण एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।

*06. लंबित विवेचनाओं एवं वारंटों के निस्तारण में तेजी लाएं— विवेचकों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश*
➡️ अपराध गोष्ठी में लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी विवेचकों को विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
लंबित वारंटों एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों की समय से तामीली सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं प्रभावी संकलन कर अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखने के निर्देश दिए गए।

*07. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती— बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग एवं रेट्रो साइलेंसर पर कार्रवाई*
➡️ एसएसपी द्वारा सीपीयू एवं यातायात पुलिस को जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, मॉडिफाइड एवं रेट्रो साइलेंसर, वाहनों पर काली फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*08. आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण*
➡️ एसएसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।

*09. उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित— शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच*
➡️ मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने एवं सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के 08 पुलिस अधिकारी - कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एसएसपी द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, कार्यों में अपेक्षित सक्रियता एवं तत्परता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी गई।

*10. सड़क सुरक्षा को लेकर रिफ्लेक्टर पर सख्ती— नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे जाएंगे चालान*
➡️ एसएसपी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर नियमानुसार रिफ्लेक्टर लगाए जाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बिना रिफ्लेक्टर अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ही ड्यूटी करेंगे, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

*एसएसपी का स्पष्ट संदेश— उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान, लापरवाही बरतने वालों की तय होगी जवाबदेही*
➡️ एसएसपी अजय गणपति ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। प्रत्येक थाना एवं चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र की कानून - व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के प्रति व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे। नियमित गश्त, प्रभावी चेकिंग, सत्यापन, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा, जबकि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता एवं शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्ण तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्‍म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं। पीएम मोदी ने कुल 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18680 करोड़ रुपये ट्रांसफर क‍िए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pmkisan24thinstallment nis:value=PMKisan24thInstallment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmmodi nis:value=PMModi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gujarat nis:value=Gujarat nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=speed nis:value=Speed nis:enabled=true nis:link/> news UK
ग्राम पंचायत गऊघाट कठर्रा में शेर (बाघ) की आमद से दहशत: वन विभाग की टीम ने किया मौका मुआयना, जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन...

> ग्राम पंचायत गऊघाट कठर्रा में बाघ की दहशत! वन विभाग ने किया निरीक्षण 🐯 <nis:link nis:type=tag nis:id=kichha nis:value=Kichha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gaughatkathra nis:value=GauGhatKathra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tiger nis:value=Tiger nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=speednewsuttarakhand nis:value=SpeedNewsUttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/>
उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक, अभिसचूना एवं प्लाटून कमाण्डर (पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के सीधी भर्ती के कुल 198 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधियाचन।
ग्राम पंचायत गऊघाट कठर्रा और बकपुर में शेर (बाघ) की आमद से दहशत: वन विभाग की टीम ने किया मौका मुआयना, जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन
​किच्छा (उधम सिंह नगर):
क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गऊघाट कठर्रा में शेर (बाघ) की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की सम्मानित टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए प्रभावित क्षेत्र का बारीकी से मुआयना किया और ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द वन्यजीव को पकड़ने का कड़ा आश्वासन दिया है।
Video 6
हरक सिंह रावत को आया गुस्सा?
सड़क दुर्घटनाओं को लेकर के आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती का बड़ा बयान <nis:link nis:type=tag nis:id=बयान nis:value=बयान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=speed nis:value=Speed nis:enabled=true nis:link/> News uttrakhand<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandpolic nis:value=uttarakhandpolic nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udhamsinghnagarpolice nis:value=udhamsinghnagarpolice nis:enabled=true nis:link/>
विधानसभा में मंत्री रेखा आर्या को देख विपक्ष ने लगाए अनोखे नारे! मांगा बरेली वाले 210 करोड़ के झुमके का हिसाब
मौजूदा विधानसभा में बतौर स्पीकर ऋतु खंडूरी का भराड़ीसैंण विधानभवन को दंडवत प्रणाम के साथ अलविदा।
रूद्रपुर 28 अक्टूबर, 2026 ()- जनपद में धान फसल की उत्पादकता जाॅंच हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेत में पहुॅचकर क्राॅप कटिंग की। 
       प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलांे की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रूदपुर के राजस्व ग्राम जयनगर नं0-3 में जिलाधिकारी द्वारा काश्तकार दौलत सिंह व अदालत सिंह  के खेत में जाकर धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण कर स्वयं धान काटकर फसल कटाई कर शुभारंभ किया। जिसमें 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 16.200 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुयी, इस तरह 40 कु0 प्रति हैक्टेयर उपज आंकी गयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे  जनपद, प्रदेश, देश में  सरकार  द्वारा  कराये  जाते है, इस क्रॉप से मिलने  वाले  आकड़ो से फसल बीमा, खाद्य नीति  निर्धारित की जाती है।  
      क्रॉप कटिंग में तहसीलदार दिनेश कुटौला, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीकेएस यादव, सहायक  भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक आदि

---------------------------------
जनता की आवाज़ को नजरअंदाज करना आसान नहीं! देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला।
*एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली जागरूकता की कमान—DPS रुद्रपुर में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों एवं मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक*

*एसएसपी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित यातायात और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए दी महत्वपूर्ण जानकारी ।*

🛑 अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण और आमजन को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में निरंतर जागरूकता संबंधी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को एसएसपी श्री अजय गणपति ने DPS रुद्रपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वयं प्रतिभाग कर 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नशे के दुष्प्रभावों एवं मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी महोदय ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जागरूकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की सतर्कता, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सही जानकारी और सावधानी अपनाकर स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक किया जा सकता है।

*1. साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में दी विस्तृत जानकारी*
➡️ एसएसपी श्री अजय गणपति ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए बताया कि मोबाइल फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन भुगतान के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधी भी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने तथा फर्जी इनाम, नौकरी या आकर्षक ऑफर से संबंधित संदेशों पर बिना सत्यापन के विश्वास करने से बचें।

उन्होंने सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अपनी निजी जानकारी एवं तस्वीरों को अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी अभिभावकों अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी।

*2. यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*
➡️ एसएसपी महोदय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल स्वयं के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है।

उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, यातायात संकेतों को समझने तथा वाहन चलाते समय स्टंटबाजी एवं लापरवाही से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

एसएसपी महोदय ने समझाया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान अथवा कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए।

*3. नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने का दिया संदेश*
➡️ नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत एसएसपी श्री अजय गणपति ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवावस्था जीवन निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। इस दौरान गलत संगति, साथियों के दबाव अथवा जिज्ञासावश नशीले पदार्थों का सेवन शुरू करना भविष्य के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने, खेलकूद एवं शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी महोदय ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता परिवार, विद्यालय एवं समाज के सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावी बनाई जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी उचित माध्यम से पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

*4. मानव तस्करी के प्रति जागरूक कर बताए बचाव के उपाय*
➡️ कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। एसएसपी महोदय ने बताया कि मानव तस्करी में व्यक्तियों को धोखे, प्रलोभन, दबाव अथवा अन्य अनुचित तरीकों से शोषण का शिकार बनाया जा सकता है। बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता और समय पर सूचना देना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए जाने वाले संदिग्ध नौकरी, पढ़ाई, बेहतर भविष्य अथवा अन्य आकर्षक अवसरों के प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के विश्वास न करने की सलाह दी। किसी अनजान व्यक्ति के साथ बिना पर्याप्त जानकारी के जाने, अपनी निजी जानकारी साझा करने अथवा किसी संदिग्ध परिस्थिति को छिपाने से बचने के लिए कहा गया।

उन्होंने समझाया कि यदि किसी व्यक्ति को बच्चों के शोषण, जबरन ले जाने अथवा मानव तस्करी से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है या जानकारी मिलती है, तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तत्काल पुलिस अथवा संबंधित जिम्मेदार प्राधिकारी को सूचित करें। ऐसे मामलों में पीड़ित की सुरक्षा, गरिमा एवं गोपनीयता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

*5. विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान*
➡️ एसएसपी श्री अजय गणपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव होते हैं। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी जागरूकता परिवार, विद्यालय तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी उचित माध्यम से पुलिस तक पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

➡️ DPS रुद्रपुर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं तक सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई गईं। एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर जागरूकता संबंधी जानकारी साझा करना युवाओं को सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

*कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी*
➡️ उक्त जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री विभव सैनी, निरीक्षक बसंती आर्या, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर श्री संजय पाठक, निरीक्षक यातायात श्री शंकर सिंह बिष्ट, निरीक्षक CPU श्री ललित सिंह देवरी, साइबर सेल ऊधम सिंह नगर की टीम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ऊधम सिंह नगर की टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सूटकेस में बजट लेकर विधानसभा पहुंचे  CM धामी! भगत जी और धन सिंह जी ने दिया सहारा।
छुट्टी घोषित होने की बधाई
🛑 एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख— जुआ खेलते 06 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹3,88,100 नकद एवं पोकर सेट बरामद!

➡️ कोतवाली पंतनगर एवं रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने की बड़ी कार्यवाही, छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाते 06 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

➡️ ₹3,88,100 नकद, ताश की 02 गड्डियां एवं TEXAS HOLDEM POKER SET बरामद ,अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी।

🛑 अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=udhamsinghnagarpolice nis:value=UdhamSinghNagarPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandpolice nis:value=UttarakhandPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimecontrol nis:value=CrimeControl nis:enabled=true nis:link/>
वरिष्ठ नेताओं के बीच गूंजा ‘तराई के शेर’ का नाम, शैलजा कुमारी ने तिलक राज बेहड़ को कहकर किया संबोधित
उत्तराखंड कांग्रेस की अल्मोड़ा से शुरू हुई न्याय यात्रा ऊधम सिंह नगर पहुंची। किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश प्रभारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शैलजा ने भाजपा पर वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाते हुए 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। सभा के बाद यात्रा सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा रवाना हुई।
उत्तराखंड कांग्रेस की अल्मोड़ा से शुरू हुई न्याय यात्रा ऊधम सिंह नगर पहुंची। किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश प्रभारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शैलजा ने भाजपा पर वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाते हुए 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। सभा के बाद यात्रा सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा रवाना हुई।
Video 20
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने दी अपनी प्रतिक्रिया
🛑 *एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर—जनपदभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 94 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, लगभग 13,500 लीटर लहन एवं 03 अवैध शराब की भट्टियां नष्ट।*

➡️ *ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप, काशीपुर, खटीमा, गदरपुर एवं केलाखेड़ा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।*

🛑 जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने अपने थाना/ कोतवाली क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 94 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, कोतवाली काशीपुर एवं थाना केलाखेड़ा ने अपने अपने क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश देकर लगभग 13,500 लीटर लहन नष्ट किया गया और 03 अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए।

*घटना एवं कार्रवाई का विस्तृत विवरण*

*1. कोतवाली ट्रांजिट कैंप*
➡️ कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा पीलीकोठी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने राजा पुत्र राकेश, निवासी पक्का खेड़ा, वार्ड नंबर 19, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 73 पाउच में लगभग 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0 FIR संख्या 340/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

*2. कोतवाली काशीपुर*
➡️ कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा ग्राम रम्पुरा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 3,500 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त रजत सिंह उर्फ बूटा सिंह एवं राज सिंह, दोनों निवासी ग्राम रम्पुरा, मौके से फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

*3. कोतवाली खटीमा*
➡️ चौकी सत्रहमील-मझौला पुलिस टीम द्वारा शमशान घाट रोड, मझौला गांव में पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीरथ राज सिंह पुत्र दलजीत सिंह, निवासी रुद्रपुर, हाल निवासी मझौला, खटीमा को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से 40 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*4. कोतवाली गदरपुर*
➡️ कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

➡️ पहली कार्रवाई में वीर सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह, निवासी कोपा कृपाली, गूलरभोज को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

➡️ दूसरी कार्रवाई में लवजीत सिंह पुत्र मुख्यियार सिंह, निवासी सिकरौरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पंजाबी ढाबा, महतोष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत क्रमशः मु0 FIR संख्या 220/2026 एवं 221/2026 पंजीकृत की गई। बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

*5. थाना केलाखेड़ा*
➡️ थाना केलाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान निर्मल सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी सुंदरनगर, थाना नानकमत्ता, हाल निवासी ग्राम सरकड़ी, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*6. थाना केलाखेड़ा की विशेष कार्रवाई*
➡️ थाना केलाखेड़ा पुलिस द्वारा बेरिया दौलत क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोता बेरिया में खेतों के बीच अवैध कच्ची शराब की कशीदगी के लिए संचालित किए जा रहे ठिकाने पर विशेष कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर अवैध शराब निर्माण के लिए लगाई गई 03 अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को बरामद करते हुए लगभग 10,000 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।

अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऊधम सिंह नगर पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध शराब अथवा अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
एक्ट्रेस उर्मिला सनावर देहरादून कचहरी पहुंची तो हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला को पत्नी मानने से इंकार किया तो अभिनेत्री ने बवाल मचा दिया। 
बोली, राठौर को यहीं कोर्ट में चप्पल से मारूँगी।
C:A.R page
*लोकेशन: नानकमत्ता, उधम सिंह नगर*
*रिपोर्टर: गौतम सरकार, रफ्तार मीडिया*

एंकर रीड

**एसएसपी अजय गणपति के ऑपरेशन सफाया से अपराधियों में हड़कंप, नानकमत्ता में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!**

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस ने पिछले 10 घंटों तक सघन अभियान चलाकर अवैध हथियारों, कच्ची शराब और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

एसपी सिटी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित 10 पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए **10 अवैध तमंचों और 13 कारतूसों के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।** वहीं, 350 लीटर से अधिक अवैध कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार शराब की भट्टियां नष्ट कर करीब 10 हजार लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।

इसके अलावा, दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

वहीं, एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से सात क्यूआर कोड स्कैनर और करीब 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस को मामले में साइबर अपराध की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।

**एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध हथियार, साइबर अपराध, कच्ची शराब व नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*

बाइट अजय गणपति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर