# तेरापंथ युवक परिषद नोखा की परिषद सार संभाल यात्रा सानंद संपन्न
**नोखा, 22 अगस्त 2026।** अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, नोखा की परिषद सार संभाल यात्रा का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न आयामों से जुड़े पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में **ABTYP राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय श्री अंकुर लूणिया, नॉर्थ जोन प्रभारी श्री जितेश पोखरना, शाखा प्रभारी श्री ललित राखेचा, ATDC राष्ट्रीय प्रभारी श्री पीयूष लूणिया, MBDD राज्य संयोजक श्री विजेंद्र छाजेड़ एवं ABTYP समिति सदस्य श्री पारस बैद** उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सहमंत्री श्री अंकुर लूणिया ने परिषद के विभिन्न आयामों से संबंधित करणीय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित एवं प्रकाशित करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि एक ही कैंप में सर्वाधिक **927 यूनिट रक्तदान** करवाने वाली नोखा परिषद की यात्रा करना उनके लिए अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं सेवा भावना की सराहना की।
शाखा प्रभारी श्री ललित राखेचा ने भी तेरापंथ युवक परिषद नोखा की सक्रियता एवं सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि ABTYP द्वारा निर्देशित प्रत्येक गतिविधि में नोखा परिषद की सक्रिय भागीदारी रहती है। वहीं ATDC नोखा के सुचारु संचालन की जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों ने सेवा संबंधी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में **तेरापंथ युवक परिषद नोखा के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पारख** ने अतिथियों का स्वागत किया। **मंत्री श्री अरिहंत सुखलेचा** ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर तेयुप नोखा के **हंसराज भूरा, मनोज घीया, रूपचंद बैद, गोपाल लूनावत, इंदरचंद बैद, ऋषभ पारख, महावीर नाहटा, विशाल पारख, पीयूष रांका, पुलकित ललवानी, अश्विनी बैद, निर्मल चौपड़ा, महावीर मालू, सुशील भूरा, संजय डागा, कार्तिक नाहटा, सुरेंद्र बुच्चा, सौरभ मरोठी** सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम ने परिषद के सेवा, संगठन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
**— तेरापंथ युवक परिषद, नोखा**
Didwana, Nagaur | Aug 22, 2026