पातेपुर: पातेपुर के सैदपुर डुमरा गांव में पैसे के लेनदेन में ममेरे-फुफेरे भाइयों में मारपीट, 4 गिरफ्तार
पातेपुर के सैदपुर डुमरा गांव में ममेरे फुफेरे भाईयों के बीच पैसे की लेन देन में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।रविवार की शाम 5 बजे थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सैदपुर डुमरा गांव में हुई मारपीट मामले में परस्पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।