काको: पाली थाना पुलिस की कार्रवाई: वारंटी गिरफ्तार, शराबियों पर केस और 13 लीटर महुआ शराब बरामद
Kako, Jehanabad | May 11, 2026 जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक एनबीडब्ल्यू वारंटी जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं शराब सेवन के आरोप में जितेंद्र रविदास और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ग्राम भदसारा में छापेमारी कर 13 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।