बांसगांव: गगहा के बलुआ स्थित रिटेल स्टोर में चोरी की कोशिश, तिजोरी काटकर मैजिक वाहन से ले जाने का प्रयास विफल, चोर मौके से फरार
गगहा थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित एक रिटेल स्टोर में गुरुवार रात चोरी का प्रयास किया गया। चोर ने जाली तोड़कर प्रवेश किया और तिजोरी काटने की कोशिश की। तिजोरी को मैजिक वाहन में लादकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की आहट मिलने पर वाहन और तिजोरी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।