कोरांव: कोरांव के ब्लॉक मुख्यालय के सामने गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ₹5000 नकद और सामान किया चोरी, जांच जारी
कोरांव ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने स्थित एक गुमटी में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गुमटी का ताला तोड़कर 5,000 रुपये नकद और 5,000 रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। गुमटी मालिक प्रिंस केसरी, जो नगर पंचायत कोरांव के निवासी हैं, सुबह 5 बजे जानकारी हुई।