सरदारपुर: राजगढ़ में अमृत 2.0 योजना से नगरवासियों को पानी की किल्लत से मिलेगी निजात, पानी की टंकियों का निर्माण जारी
Sardarpur, Dhar | Oct 24, 2025 राजगढ़ वासियों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। लेकिन अब अमृत 2.0 योजना से शहर को पानी की किल्लत से शीघ्र ही निजात मिलने वाली है। बीडपाड़ा से रेलिया डेम तक पाइपलाइन डालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि शहर में दो दिन छोड़कर तीसरे दिन जल प्रदाय हो रहा है।