सरदारपुर: राजगढ़ में भावान्तर योजना की खरीदी के पहले दिन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन किया
Sardarpur, Dhar | Oct 24, 2025 राजगढ़ में शुक्रवार को भावान्तर योजना के श्री गणेश के पहले ही योजना का विरोध आरंभ हो गया। योजना के तहत भावान्तर राशि को लेकर स्पष्ट नही होने से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंडी का गेट लगाकर शासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब 2 घंटे तक भावान्तर योजना के लिए बिकने आया सोयाबीन किसानों के ट्रेक्टर ट्रॉली सहित बाहर ही खड़े रहे।