सरदारपुर: ग्राम खरेली में किसान के घर चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने ₹1 लाख के गहने व ₹1.57 लाख चुराए
Sardarpur, Dhar | Oct 23, 2025 अमझेरा थाना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम खरेली में रात्रि में चोरों ने किसान के घर वारदात को अंजाम देते हुए डेढ़ लाख रुपये से अधिक नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए हैं। चोर घर के पीछे हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर घुसे व वारदात को अंजाम दिया है। वही अमझेरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।