सरदारपुर: अमझेरा व राजपुरा में हुआ परंपरागत पाड़ा दंगल का आयोजन, दंगल देखने उमड़ी दूर-दूर से भीड़
Sardarpur, Dhar | Oct 23, 2025 दीपवाली पर्व के बाद के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पंरपरागत पाड़ा दंगल का आयोजन होता हैं। इसी के तहत ग्राम अमझेरा व राजपुरा में पाड़ा दंगल का आयोजन हुआ। अमझेरा मे कई वर्षो से पड़वा के अवसर पर पाड़ो का दंगल आयोजित किया जाता है। जिसमे अमझेरा सहित महेश्वर, धार , उज्जैन, राजगढ़, सरदारपुर, झाबुआ आदि जगहों से लोग दंगल को देखने पहुंचे।