सरदारपुर: भावांतर योजना के तहत राजगढ़ व राजोद में कल से सोयाबीन की खरीदी शुरू, 8620 किसानों ने करवाया है पंजीयन
Sardarpur, Dhar | Oct 23, 2025 राजगढ़ व राजोद में कल शुक्रवार से भावान्तर भुगतान योजना अंतर्गत सोयाबीन की ख़रीदी का शुभारंभ होगा। सरदारपुर विकासखंड में 95 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत करीब 73 हजार हेक्टेयर भूमि पर इस वर्ष सोयाबीन फसल की पैदावार हुई हैं। जो विगत वर्ष की तुलना में इस बार सोयाबीन का रकबा बड़ा हैं लेकिन लेकिन प्राकृतिक आपदा से उपज की पैदावार घटी हैं।