बेगूसराय: कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में हुई बैठक, स्नातक व शिक्षक निर्वाचन को लेकर दिए निर्देश
कार्यालय कक्ष में DM रिची पांडे की अध्यक्षता में आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार की देर रात 10:00 बजे मिली. बैठक के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्र के भूतल पर होने का सत्यापन करने का निर्देश दिया.