महमूदाबाद: महमूदाबाद को जिला बनाने की मांग तेज, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने किया ऐलान, देंगे ₹51 लाख का चेक
महमूदाबाद को जिला बनाने की सोशल मीडिया पर उठ रही आवाज अब और बुलंद हो गई है। इसी क्रम में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने घोषणा की है कि यदि महमूदाबाद को जिला का दर्जा दिया जाता है, तो वह इसके इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए अपने निजी खाते से 51 लाख रुपये का योगदान देंगे