प्रयागराज: 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ गई गंगा-यमुना, प्रयागराज में बाढ़ के खतरे का संकेत
प्रयागराज गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रयागराज में बारिश नहीं हो रही है लेकिन बाढ़ के खतरे का संकेत आने लगा है।अभी गंगा यमुना खतरे के निशान से लगभग 10 मीटर नीचे बह रही हैं, लेकिन बीते चौबीस घंटे में जिस गति से गंगा-यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है उससे जुलाई महीने के अंत तक जल सतर के खतरे के निशान के आस-पास पहुंचने की संभावना है।