प्रयागराज: मिंटो पार्क से सिविल लाइंस पुलिस ने दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त विवेक सोनकर, शनि निषाद को मिन्टो पार्क के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन (09 एंड्रॉयड व 01 कीपैड ) विभिन्न कम्पनियों के व 04 अवैध देशी बम व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।