प्रयागराज: सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 4 अवैध देशी बम व 1 मोटरसाइकिल बरामद
थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर 2 अभियुक्तों 1.विवेक सोनकर पुत्र संजय सोनकर 2.शनि निषाद पुत्र रवि निषाद को मिन्टो पार्क के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 10 मोबाइल फोन व 04 अवैध देशी बम व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गयी। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।