करछना: तहसील करछना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 247 शिकायतें नहीं हुई एक भी शिकायती पत्र का समाधान
करछना तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम करछना जागृति अवस्थी की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 247 शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान न होने पर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।