करछना: गुंजन ढाबा के पास वजनदार वस्तु से मारकर युवक की गई हत्या मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के गुंजन ढाबा के पास युवक के सर पर वजनदार वस्तु से मार कर मौत के घाट उतार दिया गया,घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,तथा मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है,हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच में जुटी है।