करछना: नैनी जंक्शन के पिलर नंबर 818/22 के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी जंक्शन के पिलर नंबर 818/22 के पास करीब 26 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया,स्थानीय लोगों द्वारा जीआरपी को मामले की सूचना दी गई,मौके पर पहुंची जीआरपी द्वारा लोगों से पूछताछ की गई,लेकिन मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई,जीआरपी द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तथा मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।