करछना: पचदेवरा चौराहे पर पड़ा मिला एक अधेड़ का शव, पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी जानकारी
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा चौराहे पर शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची जहां उपस्थित लोगों से मृतक व्यक्त की पहचान बेंदौ गांव निवासी रामराज विश्वकर्मा के रूप में किया गया। पुलिस ने मृतक के परजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।